कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 खाद्य नमूने जांच को भेजे

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 खाद्य नमूने जांच को भेजे

 

कैंचीधाम। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कैंची, छड़ा, खैरना और गरमपानी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट, किराना, फल-सब्जी और मिठाई प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर संतरा जूस, आंवला जूस और मलाई पेड़ा के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। वहीं एफएसएस एक्ट-2006 के प्रावधानों का अनुपालन न करने पर दो प्रतिष्ठानों को ऑनलाइन नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में अनुपालन न होने पर कोर्ट चालान की कार्रवाई की जाएगी। एक प्रतिष्ठान में कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर भी कोर्ट चालान की कार्रवाई प्रस्तावित है।

 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। व्यापारियों को बिना बिल खरीद न करने, स्टॉक का रिकॉर्ड रखने, एक्सपायरी खाद्य सामग्री न बेचने और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हल्द्वानी।सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी

विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम में तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई