रक्षाबंधन पर PRO हेमा ऐठानी ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, नैनीताल पुलिस ने लिया जनसुरक्षा का संकल्प
SSP की कलाई पर राखी बांधकर हेमा ऐठानी ने दी शुभकामनाएं, ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी पुलिस अधिकारियों-जवानों को बांधी राखी
नैनीताल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नैनीताल पुलिस में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प की आत्मीय तस्वीर देखने को मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने समस्त जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर SSP नैनीताल की PRO हेमा ऐठानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय पहल ने पुलिस परिवार में स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत किया।
इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। नैनीताल पुलिस इसी भावना के अनुरूप जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
रक्षाबंधन के मौके पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिसकर्मियों के समर्पण और जनसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
जनसेवा और जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: SSP
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनसेवा एवं जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस पर उसका विश्वास और मजबूत हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
उन्होंने समस्त जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी के सुख, समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना।





