जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

चित्रशिला घाट रानीबाग में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, 14 सितंबर को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में होगी शोक सभा

 

हल्द्वानी, 13 सितंबर 2026। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 12 सितंबर की दोपहर आकस्मिक हृदयगति रुकने से उनके निधन के बाद सूचना विभाग सहित जनपद के मीडिया जगत एवं विभिन्न विभागों में शोक की लहर है।

 

स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा रविवार प्रातः 8 बजे उनके निवास स्थान बीके पुरम, निकट रेनबो पब्लिक स्कूल, बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

सांसद अजय भट्ट सहित अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

 

चित्रशिला घाट पर आयोजित अंत्येष्टि में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैनीताल हंसादत्त पांडे, संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि के.एस. चौहान, संपादक कमलेश भट्ट, जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट, प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम सहित जनपद के पत्रकार बंधु, सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं शोकाकुल परिजन उपस्थित रहे।

 

सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 

पत्नी, पुत्र एवं पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए

 

स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, सहकर्मियों और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

 

14 सितंबर को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा

 

स्वर्गीय जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा आयोजित की जाएगी।

 

शोक सभा में सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद के पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

भास्कर न्यूज24 परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

ॐ शांति।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई