नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, एयरगन के साथ नैनीताल पुलिस ने दबोचा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, एयरगन के साथ नैनीताल पुलिस ने दबोचा

 

हल्द्वानी में सघन चेकिंग के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी IB आईडी कार्ड व दस्तावेज बरामद; रामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

हल्द्वानी, नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी में फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की कार पर नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान फर्जी IB आईडी कार्ड, संबंधित कागजात और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई।

 

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान काठगोदाम की ओर से आ रही हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 को रोका गया। कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा हुआ था। पूछताछ में चालक ने स्वयं को IB अधिकारी बताते हुए आईडी कार्ड प्रस्तुत किया।

 

चालक ने अपना नाम मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस द्वारा पद और नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें फर्जी IB आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित कागजात, एयरगन, नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड बरामद हुआ।

 

रौब दिखाने के लिए रखी थी एयरगन

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रौब दिखाने के उद्देश्य से एयरगन रखी थी। उसके पास मौजूद IB आईडी कार्ड और संबंधित दस्तावेज भी फर्जी पाए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी स्वयं को IB अधिकारी/जवान प्रदर्शित करने के लिए फर्जी पहचान पत्र एवं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था।

 

मुकदमा दर्ज, वाहन सीज

 

मामले में थाना हल्द्वानी पर मु0 FIR संख्या 315/2026 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

गिरफ्तारी टीम

 

– उ0नि0 कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव

– कानि0 मो0 अजहर

– कानि0 सुनील टम्टा

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में की गई।

 

नैनीताल पुलिस का संदेश: बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी है। फर्जी पहचान, सरकारी पद का दुरुपयोग अथवा पुलिस/सरकारी अधिकारी बनकर रौब दिखाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई