जवाहर नगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा: नैनीताल पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार, आला कत्ल दुपट्टा बरामद
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी दबोचा
हल्द्वानी।
नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई सनसनीखेज हत्या का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पर्दाफाश हो गया है।
बरामदे में मृत मिला था 29 वर्षीय युवक
दिनांक 16 सितंबर 2026 को स्थानीय पार्षद द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी गई कि जवाहर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति बरामदे में मृत अवस्था में मिला।
मृतक की पहचान अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले करीब 4-5 वर्षों से उक्त घर में रह रहा था।
घटनास्थल पर नैनीताल पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। मृतक के गले पर यू-आकार का निशान मिलने पर प्रथम दृष्टया मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हुई। फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक भौतिक साक्ष्य संकलित किए और शव को पोस्टमार्टम एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा।
धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज
मृतक के परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने न्यायहित में कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 151/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत निक्की उर्फ नाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल द्वारा ग्रहण की गई।
रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी किनारे से गिरफ्तारी
हत्याकांड के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के साथ अन्य साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस के अनुसार, इन प्रयासों के आधार पर नामजद अभियुक्त निक्की उर्फ नाटी को 17 सितंबर 2026 को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली पड़ी झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया।
कार्यस्थल से बरामद हुआ आला कत्ल दुपट्टा
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टा उसके कार्यस्थल मस्ता टेंट हाउस, जवाहर नगर, बनभूलपुरा से बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
निक्की उर्फ नाटी पुत्र राजेन्द्र बाल्मिकी, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।
बरामदगी: घटना में प्रयुक्त दुपट्टा।
पत्नी से संबंध होने के शक में करता था विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, आरोपी निक्की उर्फ नाटी मृतक अमन को पसंद नहीं करता था और उसे अपनी पत्नी से अमन के संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर वह आए दिन अपनी पत्नी एवं अमन से विवाद करता था।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को अभियुक्त ने अपनी साली को फोन पर अमन अथवा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने इन तथ्यों को विवेचना में शामिल किया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।
– FIR संख्या 176/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली बनभूलपुरा।
गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल रहे—
1. दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक।
2. व0उ0नि0 गगनदीप सिंह।
3. उ0नि0 जगवीर सिंह।
4. उ0नि0 मनोज यादव।
5. कांस्टेबल मौ. यासीन।
6. कांस्टेबल लक्ष्मण राम।
7. कांस्टेबल मेहबूब अली।
8. कांस्टेबल सुनील कुमार।
9. कांस्टेबल दिलशाद अहमद।
भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी, नैनीताल
#BhaskarNews24 #HaldwaniNews #NainitalPolice #Banbhulpura #CrimeNews #NainitalNews #SSPNainital #HaldwaniCrime




