प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशन हुआ नैनीताल, ‘आशीर्वाद का दीया’ से जले 2.51 लाख दीपक
नैनीताल शहर में 51 हजार दीपकों से जगमगाई नैनी झील, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ प्रधानमंत्री को भेजे शुभकामना संदेश
नैनीताल,
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल जनपद में महोत्सव के रूप में किया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित हुआ, जहां हजारों दीपकों की रोशनी से शहर जगमगा उठा।
नैनी झील के चारों ओर रोशन हुए 51 हजार दीपक
कार्यक्रम के तहत नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 हजार दीपक जलाए गए। नैनी झील के चारों ओर जलाए गए दीपकों ने सरोवर नगरी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। दीपों की मनमोहक रोशनी से पूरा नैनीताल जगमगा उठा और वातावरण उत्सवमय हो गया।
पूरे जनपद में जले 2 लाख 51 हजार आशीर्वाद के दीपक
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण नैनीताल जनपद में कुल 2 लाख 51 हजार दीपक जलाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति शुभेच्छा और सम्मान व्यक्त किया गया।
अधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग सहित मयंक पंत, गौरव हरपाल, रितुल कुमार, विक्रम राठौर, आशीष बजाज, हरीश राणा आदि उपस्थित रहे।
भास्कर न्यूज24 | नैनीताल
#BhaskarNews24 #Nainital #NarendraModi #PMModiBirthday #AashirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #Uttarakhand #NainitalNews





