पुलिस_स्मृति_दिवस_2025 :DIG अजय साहनी व SSP अनुराग आर्य ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पुलिस_स्मृति_दिवस_2025 :DIG अजय साहनी व SSP अनुराग आर्य ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले अमर जवानों को नमन, पुलिस लाइन बरेली में हुआ भावुक समारोह

बरेली। पुलिस स्मृति दिवस 2025 के अवसर पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बरेली रेंज के डीआईजी/आईपीएस अजय साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने राजपत्रित अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों के साथ कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और शहीदों की स्मृति में दो मिनट मौन रखकर की गई। इसके बाद डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि पुलिस बल के जवान हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं और अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें अपने कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की भावना को याद दिलाता है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद पुलिसकर्मी हमारे आदर्श हैं। उनका बलिदान पुलिस विभाग के हर सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी जवानों से कहा कि वे समाज की सेवा में निष्ठा, ईमानदारी और मानवता के मूल्यों को सर्वोच्च रखें।

इस अवसर पर एएसपी, सीओ, थाना प्रभारीगण एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। शहीदों के सम्मान में पूरे पुलिस लाइन परिसर में गमगीन परंतु गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और उनके परिवारों को विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई