Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeReligionबरेली में दिवाली पर सड़क हादसों ने छीनीं खुशियां मासूम बच्चे समेत...

बरेली में दिवाली पर सड़क हादसों ने छीनीं खुशियां मासूम बच्चे समेत दो की मौत,19 लोग घायल

बरेली में दिवाली पर सड़क हादसों ने छीनीं खुशियां मासूम बच्चे समेत दो की मौत,19 लोग घायल

फिरोज खान /यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

त्योहार की रौनक के बीच सड़क पर मचा कोहराम, कई परिवारों में छाया मातम

बरेली। रोशनी और खुशियों के त्योहार दिवाली पर बरेली में सड़कों पर दर्दनाक मंजर देखने को मिला। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई घायल निजी अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसों की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।

शीशगढ़ में ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत, मासूम सार्थक की मौत

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बीसलपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं।

हादसे में ढकिया डाम निवासी सोनू का एक वर्षीय पुत्र सार्थक ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में सोनू, मुकेश निवासी पदमी और सूरजपाल निवासी गुलड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार वीरपाल, उनकी पत्नी राजकुमारी और दो बच्चे भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मासूम सार्थक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां रो-रोकर बेसुध हो गई, वहीं गांव में मातम पसरा रहा।

मीरगंज में पेड़ से टकराई कार, चार युवक घायल

मीरगंज थाना क्षेत्र के धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे कार सवार चार युवक हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में मोहम्मद कैफ, अरमान, मुकीम और इस्लाम घायल हो गए। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर युवकों को बाहर निकाला। परिजनों ने चारों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कैफ और अरमान की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी युवक गांव दुनका थाना शाही के निवासी हैं।

नवाबगंज में कार की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत

नवाबगंज तहसील गेट के पास सोमवार शाम सात बजे एक तेज रफ्तार कार ने 70 वर्षीय सईदन को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

बाइकें भिड़ीं, मां-बेटे समेत तीन घायल

इसी थाना क्षेत्र के बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गरगइया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रसूला गांव के कोटेदार चंद्रपाल, खंजनपुर निवासी कपिल और उनकी मां पूरन देवी घायल हो गए। सभी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहगंज पश्चिमी में डिवाइडर से टकराई कार, पांच युवक घायल

दिवाली की रात फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हाईवे पर टोल से पहले एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल पहुंचाया। तीन युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी युवक फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के रहने वाले हैं।

खुशियों के त्योहार पर मातम छाया

दिवाली की शाम जब पूरा बरेली रोशनी से जगमगा रहा था, तब कई घरों में अंधेरा छा गया। सड़क हादसों की इन घटनाओं ने शहर की खुशियां फीकी कर दीं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, गति सीमित रखें और शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि खुशियों का त्योहार हादसों का कारण न बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments