इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की अबतक सबसे बड़ी कार्रवाई 4 किलो 186 ग्राम मार्फिन बरामद,
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली
कीमत ₹4.15 करोड़ थाना बारादरी की टीम की बड़ी सफलता
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 186 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹4 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई डीसीएम गाड़ी (UP 27 BT 8276) को भी कब्जे में ले लिया है। यह अब तक की थाना बारादरी की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।
इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन एवं एसपी सिटी व सीओ सिटी तृतीय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे की टीम ने यह शानदार सफलता हासिल की।
बीती रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि डोहरा रोड पर एक डीसीएम गाड़ी में भारी मात्रा में मार्फिन की डिलीवरी की जानी है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने टीम के साथ घेराबंदी की और मौके से सिराज अहमद पुत्र नवी अहमद निवासी मौरानपुर कटरा, शाहजहांपुर (उम्र लगभग 50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी सुरेन्द्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी देवचरा थाना ममौरा, बरेली मौके से फरार हो गया।
अन्तर्राज्यीय तस्करी का खुलासा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी सुरेन्द्र शर्मा के साथ पंजाब, नागालैंड और हरियाणा से मादक पदार्थों की तस्करी करता था। डीसीएम गाड़ी के नीचे एक गुप्त केबिन बनवाया गया था, जिसमें नशे का माल छिपाकर ले जाया जाता था। जांच में पता चला कि फरार आरोपी सुरेन्द्र शर्मा पहले भी NDPS एक्ट में जेल जा चुका है।
मुकदमा दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी
1249/2025, धारा 8/21/29 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।
“थाना बारादरी की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी”एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना बारादरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी सफलता है, जिसने नशे के कारोबार को बड़ा झटका दिया है।
थाना बारादरी पुलिस की यह कार्रवाई बरेली जनपद की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे और उनकी टीम की सतर्कता व तत्परता से नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।





