सुभाष नगर क्षेत्र में शराब के नशे में दबंगों का हंगामा, एक गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सुभाष नगर क्षेत्र में शराब के नशे में दबंगों का हंगामा, एक गिरफ्तार, तमंचा बरामद

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के इटुआ सुखदेवपुरा में सोमवार की रात शराब के नशे में कुछ दबंगों ने जमकर हंगामा मचाया। नशे में धुत युवकों ने क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए लोगों को परेशान किया, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सुभाष नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे एक आरोपी को दबोच लिया।

थाना सुभाष नगर के इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नमन निवासी इटुआ सुखदेवपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नमन अपने साथियों के साथ शराब पीने के बाद गलियों में गाली-गलौज और पथराव कर रहा था। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो दबंगों ने धमकाना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

इंस्पेक्टर सुभाष नगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कि जाएगी। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या उपद्रव को बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई