ताजमहल के रेड प्लेटफॉर्म पर विदेशी पर्यटक ने किया डांस,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

ताजमहल के रेड प्लेटफॉर्म पर विदेशी पर्यटक ने किया डांस,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

वीडियो वायरल होने पर एएसआई ने कराई सख्ती से डिलीट

बरेली/आगरा: विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार वजह बनी एक विदेशी महिला पर्यटक, जिसने स्मारक के रेड प्लेटफॉर्म पर डांस करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सख्ती दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, विदेशी महिला पर्यटक मंगलवार को ताजमहल घूमने पहुंची थी। इस दौरान उसने मुख्य गुंबद के सामने स्थित रेड प्लेटफॉर्म पर नृत्य करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही एएसआई की टीम सक्रिय हुई। अधिकारियों ने पर्यटक की पहचान कर उसे ताजमहल परिसर में ही रोक लिया और नियमों का हवाला देते हुए उससे वीडियो डिलीट करवाया। एएसआई अधिकारियों ने बताया कि स्मारक के अंदर किसी भी प्रकार की फिल्म शूटिंग, नृत्य या प्रचार सामग्री रिकॉर्ड करने पर प्रतिबंध है। केवल पूर्व अनुमति प्राप्त करने पर ही ऐसा किया जा सकता है।

एएसआई अधीक्षक (आगरा सर्कल) ने बताया कि विदेशी पर्यटक को नियमों की जानकारी नहीं थी। उसे मौखिक चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आगे से यदि कोई पर्यटक ऐसे नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय गाइड्स का कहना है कि आए दिन विदेशी पर्यटक ताजमहल की खूबसूरती को सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए वीडियो शूट करने का प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि यह एक संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक है, न कि मनोरंजन स्थल।

ताजमहल प्रबंधन की अपील प्रबंधन ने सभी पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे स्मारक के अंदर शालीन व्यवहार करें, और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे ताजमहल की गरिमा को ठेस पहुंचे।?

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई