गोकशी के आरोपी पर एसएसपी अनुराग आर्य ने घोषित किया 25 हजार का इनाम,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गोकशी के आरोपी पर एसएसपी अनुराग आर्य ने घोषित किया 25 हजार का इनाम,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

पुलिस पर हमला कर फरार हुआ आरोपी नसीम

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली पुलिस ने पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार हुए आरोपी नसीम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर पहले से ही गौकशी से जुड़ा मामला दर्ज था और उस पर अदालत से वारंट जारी हुआ था।

जानकारी के अनुसार, एसीजेएम पंचम बरेली की अदालत ने अभियुक्त नसीम पुत्र सला मोहम्मद निवासी ग्राम खतौला, थाना सीबीगंज, जनपद बरेली के खिलाफ वाद संख्या 975/25 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम में वारंट जारी किया था।

पुलिस टीम जब वारंट तामील कराने आरोपी के घर पहुंची तो उसे हिरासत में ले लिया गया। इसी दौरान नसीम ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद थाना सीबीगंज में मुकदमा संख्या 478/25 दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की धाराएं 115(2), 121(1), 131, 191(2), 191(3), 262, 263, 351(2), 352 शामिल की गई हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया।

आरोपी नसीम गौवध अधिनियम के मामले में था वांछित।

वारंट तामील करने पहुंची पुलिस टीम पर परिवार संग किया हमला।

पुलिस पर हमले और फरारी के बाद नया मुकदमा दर्ज।

गिरफ्तारी के लिए बरेली पुलिस की टीमें लगातार दबिश में जुटीं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई