Saturday, August 1, 2026
Google search engine
HomeReligionभाजपा नेता शरीक अब्बासी को जान का खतरा, लाइव वीडियो जारी कर...

भाजपा नेता शरीक अब्बासी को जान का खतरा, लाइव वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

भाजपा नेता शरीक अब्बासी को जान का खतरा, लाइव वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली। मीडिया में अपनी बेबाक आवाज से हमेशा हलचल मचाने वाले भाजपा नेता शरीक अब्बासी ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर दावा किया कि कुछ लोग उनसे रंजिश मान रहे हैं और उनकी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं।

शरीक अब्बासी ने अपने वीडियो में कहा कि 26 तारीख को बरेली को आग में झोंकने का जो प्रयास किया गया था, उसके पीछे की सच्चाई उन्होंने सामने रखी थी। इसी सच्चाई को उजागर करने के बाद से कुछ लोग उनसे नाराज हैं और उन्हें व उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

भाजपा नेता शरीक अब्बासी ने लाइव वीडियो में कहा, “मैंने केवल सच्चाई बयान की है, लेकिन उसी के कारण आज मेरी और मेरे परिवार की जान खतरे में है। अगर मेरे साथ या मेरे परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई घटना होती है, तो उसके जिम्मेदार वही लोग होंगे जो इस साजिश में शामिल हैं।”

भाजपा नेता शरीक अब्बासी अपनी आवाज सोशल मीडिया के माध्यम सें पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों तक पहुंचा रहे है तथा अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं और सच बोलते रहेंगे।

शरीक अब्बासी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। समर्थकों ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और मामले की सत्यता की पुष्टि में जुटी है।

बताया जा रहा है कि शरीक अब्बासी अपनी बेबाक राय और जनता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। कई बार विवादों में रहने के बावजूद उन्होंने अपनी आवाज को कभी दबने नहीं दिया और यही बात उन्हें राजनीतिक गलियारों में अलग पहचान देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments