तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड, हवा में अब भी घुला प्रदूषण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड, हवा में अब भी घुला प्रदूषण

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली। दिवाली के बाद बरेली में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन का पारा गिरने और रात में बढ़ती ठंड के साथ सर्दी का असर महसूस होने लगा है। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाएं अब मैदानों में दस्तक देने लगी हैं।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा

*भाजपा नेता शरीक अब्बासी को जान का खतरा, लाइव वीडियो जारी कर कही बड़ी बात*

https://bhaskarnews24.policepanchayatnews.in/भाजपा-नेता-शरीक-अब्बासी-न/

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पहाड़ों की हवा के साथ बादलों का भी आगमन हो रहा है। ऐसे में अनुकूल परिस्थितियां बनने पर हल्की बारिश की संभावना है, जिससे दिवाली के बाद शहर की हवा में घुला प्रदूषण धुल सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद ठंड का असर और बढ़ जाएगा। रात में नमी का स्तर 90 फीसदी दर्ज किया गया, जिसके चलते हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

प्रदूषण से अब भी नहीं मिली राहत

दिवाली पर जले पटाखों का असर अब भी शहर की हवा में बरकरार है। 48 घंटे बाद भी रिहायशी इलाकों की वायु गुणवत्ता सामान्य नहीं हो पाई है। बुधवार को शहर का औसत एक्यूआई (AQI) 120 दर्ज हुआ।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राजेंद्र नगर जैसे रिहायशी क्षेत्रों में AQI 180 से 150 के बीच दर्ज किया गया, जबकि सिविल लाइंस जैसे व्यावसायिक इलाकों में यह 58 से 82 के बीच रहा। दिनभर हल्की धुंध की परत शहर के आसमान पर मंडराती रही।

क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार ने बताया कि पटाखों का जलना बंद होने के बाद वायु प्रदूषण में कमी आने लगी है। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो अगले 72 घंटों में हवा पूरी तरह साफ हो सकती है।

स्वास्थ्य पर असर, सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी

दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में सांस संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों में सांस फूलने, गले में खराश और सायनस जैसी शिकायतें अधिक देखी जा रही हैं।

बरेली में बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने, सुबह की सैर से बचने और घर में हवा शुद्ध करने वाले पौधे लगाने की सलाह दी है।

 

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई