श्री श्री 108 श्री बाबा दयाराम महाराज गौशाला का भूमि पूजन संपन्न

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

श्री श्री 108 श्री बाबा दयाराम महाराज गौशाला का भूमि पूजन संपन्न

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

गोवंश संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ हुई शुरुआत

शाहजहांपुर। विकास खंड जैतीपुर के ग्राम देवग्राम बैसरा में गुरुवार को श्री श्री 108 श्री बाबा दयाराम महाराज जी गौशाला का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह शुभ कार्य गोवंश संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति के रूप में आयोजित किया गया।

भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आचार्य आर. के. शास्त्री (कानपुर) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

गौशाला का भूमि पूजन परम पूज्य महंत बाबा विष्णु दास महाराज जी उदासीन के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, और उनका संरक्षण हमारे धर्म, समाज एवं पर्यावरण के संतुलन का मूल आधार है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान अनंग पाल तोमर, उमेश मिश्रा, रणवीर यादव, राम रतन मौर्य, पप्पू पाल, मुनेश यादव, बलवीर, सुधीर शर्मा, राहुल मिश्रा, बृजेश कश्यप, सरदार सतनाम सिंह, हरि ओम शर्मा, कृपाल सिंह यादव, रजत शर्मा और नदीम अली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने इस पवित्र अवसर पर गौशाला निर्माण को सामाजिक एवं धार्मिक उत्थान का प्रतीक बताते हुए हर्ष व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों का आभार जताया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई