Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबरेली जिले का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ 13 नवम्बर से फरीदपुर में

बरेली जिले का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ 13 नवम्बर से फरीदपुर में

बरेली जिले का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ 13 नवम्बर से फरीदपुर में

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-02

बरेली/खेल के प्रति उत्साह और युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से बरेली जिले का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट  “श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-02”
का आयोजन इस बार तहसील फरीदपुर के रामलीला ग्राउंड में होने जा रहा है। यह रोमांचक टूर्नामेंट गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 से शुरू होगा, जिसमें जिले की तमाम क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख रुपये नकद और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे और प्रतियोगिता नॉक आउट फॉर्मेट पर आधारित होगी। सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे।

टूर्नामेंट आयोजकों ने खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नियम भी तय किए हैं। किसी भी तरह के विवाद या अंपायर के फैसले को न मानने की स्थिति में टीम को सीधे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा और एंट्री फीस वापस नहीं की जाएगी। खिलाड़ी केवल लोवर और टी-शर्ट में मैदान पर उतरेंगे।

सभी टीमों को निर्धारित समय पर मैदान पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा, अन्यथा विरोधी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। एंट्री लेने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2025 तय की गई है।

टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी और पंजीकरण के लिए संपर्क करें:
📞 सैय्यद फरहान अली – 8279873564
📞 जाबेद गद्दी – 9837169450
📞 बृजेश आजाद – 9917619145
📞 अमरीश यादव – 9410412202

नारा: “खेलेगा भारत, तभी तो बढ़ेगा भारत!”
फरीदपुर में होने जा रहा यह टूर्नामेंट जिले के युवाओं में खेल भावना और ऊर्जा का नया जोश भर देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments