राजेंद्र नगर अस्पताल की कर्मचारी रहस्यमय तरीके से लापता,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजेंद्र नगर अस्पताल की कर्मचारी रहस्यमय तरीके से लापता,

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

कॉल कर बुलाने वाला सहकर्मी भी गायब परिजनों में मचा हड़कंप

तीन दिन से नहीं मिला कोई सुराग, बारादरी पुलिस ने युवक पर शक के आधार पर जांच तेज की

बरेली। राजेंद्र नगर स्थित एक अस्पताल में कार्यरत युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी इस युवती को अस्पताल के ही एक सहकर्मी ने फोन कर इमरजेंसी में बुलाया था।

अब वह युवक भी छुट्टी लेकर लापता बताया जा रहा है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग न लगने से परिजनों में भारी आक्रोश है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की 24 वर्षीय पुत्री 24 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से यह कहकर निकली थी.

कि उसे अस्पताल में जरूरी काम है। इसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। देर रात तक बेटी के घर न लौटने पर परिवारजन परेशान हो उठे।

जब उन्होंने खोजबीन की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई अस्पताल का ही कर्मचारी मोहित मौर्य पुत्र गुड्डू मौर्य निवासी मोहल्ला चक महमूद ने युवती को अपने मोबाइल से कॉल कर इमरजेंसी में बुलाया था।

जब युवती देर रात तक नहीं लौटी तो पिता खुद मोहित मौर्य के घर पहुंचे। वहां परिवारवालों ने कहा कि शायद अस्पताल में डबल ड्यूटी लग गई होगी। लेकिन अगले दिन जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां से बताया गया कि मोहित मौर्य 5-6 दिन की छुट्टी लेकर कहीं टूर पर गया है। इसी बात से परिवार को शक हुआ कि युवती के साथ कोई अनहोनी हो गई है।

इसके बाद पिता ने 25 अक्टूबर को चौकी कांकर टोला पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और तहरीर सौंप दी। हालांकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो युवती का पता चल सका है और न ही आरोपी सहकर्मी का कोई सुराग मिला है। परिवार का कहना है कि बेटी ने कभी घर से बाहर रात नहीं बिताई। जिस व्यक्ति ने कॉल कर उसे बुलाया था, वही अचानक छुट्टी पर चला गया यह सबसे बड़ा संदेह पैदा कर रहा है।

युवती के पिता ने कहा “बेटी अस्पताल में नौकरी करती थी। जिस युवक ने कॉल कर बुलाया, वही अब छुट्टी पर बताकर गायब है। हमें डर है कि कहीं उसके साथ कुछ गलत न हुआ हो।”

थाना बारादरी पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती के मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं तथा संदिग्ध युवक के घर और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि

“घटना को गंभीरता से लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती की लोकेशन और कॉल डिटेल के जरिए जल्द ही सुराग मिलने की संभावना है।”

फिलहाल युवती के परिजन अस्पताल प्रबंधन और पुलिस से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। मोहल्ले में दहशत और चिंता का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सहकर्मी ने कॉल कर बुलाया था तो वह अचानक छुट्टी पर कैसे चला गया, और अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी।

तीन दिन बाद भी जब युवती और मोहित मौर्य दोनों का कोई अता-पता नहीं है, तो शक की सुई सीधे अपहरण की ओर घूम रही है। पुलिस की जांच और कार्रवाई पर अब परिजनों की नजरें टिकी हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई