Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandराष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में होगी भव्य पदयात्रा — सीडीओ अनामिका

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में होगी भव्य पदयात्रा — सीडीओ अनामिका

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में होगी भव्य पदयात्रा — सीडीओ अनामिका

रिपोर्ट हरीश भाकुनी

नगर निगम सभा कक्ष हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को हल्द्वानी नगर में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी तथा पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी।

सीडीओ अनामिका ने पदयात्रा की तैयारियों और आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।
इस अवसर पर महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट द्वारा भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाली पद यात्रा की तैयारियों के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी,युवा भारत नैनीताल से उप निदेशक डोल्वी तेवतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments