Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*बनभूलपुरा के गौजाजली से चोरी छोटे हाथी के साथ 03 शातिर चोर...

*बनभूलपुरा के गौजाजली से चोरी छोटे हाथी के साथ 03 शातिर चोर 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही*

रिपोर्ट हरीश भाकुनी

*बनभूलपुरा के गौजाजली से चोरी छोटे हाथी के साथ 03 शातिर चोर 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

दिनांक 04-11-25 को वादी शौकत खां पुत्र हैदर खां निवासी कब्रिस्तान गेट गांधीनगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल ने थाना बनभूलपुरा में आकर तहरीर दी गई कि उनके महिन्द्रा सुपरो मैक्सी छोटा ट्रक मॉडल 2021 रजिस्ट्रेशन न0 UK04CB 8264 को गौजाजाली रजा मस्जिद के पास खाली प्लाट की रात्रि में अज्ञात द्वारा चोरी की गई। जिसके आधार पर *थाना बनभूलपुरा* पर *FIR NO-252/2025 U/S 303(2) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।

*पुलिस कार्यवाही*

*डॉ मजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद में अपराधिक घटनाओं ने अंकुश लगाने तथा घटनाओं का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर मामूर कर बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई उपरोक्त चोरी की घटना में संलिप्त 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए छोटा हाथी को बरामद किया गया।

*अभियुक्त का विवरण*
▫️निहाल पुत्र अब्दुल जलील निवासी मौहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड न0 31 बनभूलपुरा ग्राम दौहरा टाण्डा थाना भोजीपुरा जिला बरेली उ० प्र०।

▫️तसलीम कुरैशी पुत्र लल्लू कुरैशी निवासी इन्द्रानगर एक मीनार मस्जिद के सामने गली मे वार्ड न0 31 धारा बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

▫️फरजन्द पुत्र इन्तजार खाँ निवासी इन्द्रानगर कांटे पर (बरसाती) वार्ड न0 33 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष को चोरी के वाहन छोटा हाथी संख्या UK04-CB-8264 के गिरफ्तार किया गया।

*आपराधिक इतिहास:–*
▫️निहाल उपरोक्त के विरुद्ध जनपद बरेली में चोरी और आर्मस एक्ट के 08 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

▫️ फरजंद उपरोक्त के विरुद्ध 02 अभियोग बनभूलपुरा में चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं।

*पुलिस टीम*
▫️उ०नि० मनोज यादव।
▫️ उ०नि० जगवीर सिंह।
▫️कानि० मौ० अतहर
▫️कानि० राजेश कुमार
▫️ कानि० महबूब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments