एसएसपी ने बदले आधे दर्जन थानों के कोतवाल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

एसएसपी ने बदले आधे दर्जन थानों के कोतवाल

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

शिकायतों पर गिरी गाज, सीबीगंज इंस्पेक्टर को हटाया कई इंस्पेक्टरों ने बचाई कुर्सी

बरेली/जिले में कानून-व्यवस्था को धारदार बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार देर शाम बड़ा एक्शन लेते हुए आधे से अधिक थानों के प्रभारी निरीक्षकों के तबादले कर दिए। लंबे समय से एक ही थाने में जमे इंस्पेक्टरों को हटाकर नई तैनाती दी गई है।

कई थानों की खराब कार्यशैली, जनता से अभद्रता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को देखते हुए एसएसपी ने यह कड़ा कदम उठाया है।

सबसे चर्चित बदलाव सीबीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह का रहा। उनके खिलाफ लगातार खराब व्यवहार, शिकायतों की अनदेखी और थाने की डिस्टर्ब कार्यप्रणाली को लेकर एसएसपी तक शिकायतें पहुंच रही थीं। कई मामलों में वरिष्ठ अफसरों को खुद दखल देना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए एसएसपी ने उन्हें तत्काल हटाकर क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग) में भेज दिया।

तबादलों की पूरी सूची निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर से
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली (शहर कोतवाल)

निरीक्षक अमित कुमार पांडेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा

निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा से प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज

निरीक्षक पवन कुमार प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज से प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी

निरीक्षक संजय तोमर प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी से
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज

उपनिरीक्षक प्रयागराज सिंह थाना प्रभारी मीरगंज से थाना प्रभारी प्रेमनगर

निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक AHT से प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज

निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग)

उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह – व० उ० नि० कोतवाली से थाना प्रभारी AHT

शिकायतों पर सख्त हुए एसएसपी “थानों पर मनमानी नहीं चलेगी”

एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ कहा कि
जनता से दुर्व्यवहार, जनप्रतिनिधियों की शिकायतें और खराब पुलिसिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्वीकार किया कि सीबीगंज थाने को लंबे समय से जनता-उन्मुख पुलिसिंग की जरूरत थी, लेकिन हालात सुधारने के बजाय लगातार बिगड़ते गए।

इधर जिले के दो तीन इंस्पेक्टर ऐसे भी रहे जो शिकायतों और नाराजगी के बावजूद अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक इंस्पेक्टर जमीन व प्लॉट कब्जे के “स्पेशलिस्ट” के रूप में कुख्यात है और वह वरिष्ठ अफसरों के रडार पर भी आ चुका है।

कुल मिलाकर एसएसपी की इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों से अब जनता बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद कर रही है।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई