स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम (SHWP) – जिला स्तर पर MIS प्रशिक्षण का आयोजन
रिपोर्ट सत्य पकाश
आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम (SHWP) से संबंधित जिला स्तर के MIS Training of Trainers (ToT) का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में एडोलसेंट हेल्थ काउंसलर्स (AHC Counsellors), ARP सदस्य, तथा RBSK मेडिकल ऑफ़िसर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण का संचालन राज्य प्रशिक्षक श्री पारितोष वशिष्ठ (CKD टीम) तथा सुश्री संजू कश्यप, जिला RKSK कोऑर्डिनेटर (NHM) द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान
SHWP कार्यक्रम एवं MIS की विस्तृत जानकारी दी गई,
HWA को SHWP MIS पर कैसे प्रशिक्षित किया जाए, इसकी विधि समझाई गई,
स्कूल स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों को ऐप के माध्यम से दर्ज करने की प्रक्रिया,
तथा रेफरल मैनेजमेंट पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
टीम को SHWP और MIS के महत्व—जैसे डेटा-आधारित फैसले, स्कूल स्वास्थ्य गतिविधियों की समयबद्ध मॉनिटरिंग, और रेफरल सेवाओं को मजबूत करने—के बारे में भी जागरूक किया गया।
यह प्रशिक्षण ज़िले में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की गुणवत्ता और कवरेज को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


