बरेली में विधवा पेंशन घोटाला: 56 सुहागिनों ने लिया पेंशन,डीएम ने एसएसपी को सौंपी जांच; बनेगी एसआईटी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में विधवा पेंशन घोटाला: 56 सुहागिनों ने लिया पेंशन,डीएम ने एसएसपी को सौंपी जांच; बनेगी एसआईटी

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में विधवा पेंशन योजना के नाम पर हुए बड़े घोटाले की जांच अब पुलिस की एसआईटी करेगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एसडीएम की रिपोर्ट को अधूरा मानते हुए मामले की विस्तृत जांच के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। चार नवंबर को सामने आए इस घोटाले में 56 सुहागिनों द्वारा विधवा पेंशन और दो अपात्र व्यक्तियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन लिए जाने की पुष्टि हुई थी। इन लाभार्थियों के खातों में विभागीय स्तर से 1.23 करोड़ रुपये की किस्तें भेजे जाने के प्रमाण भी मिले हैं।

घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस अब तक चार बिचौलियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं जिला प्रशासन ने मई में लंबित पड़ी जांच रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

पिछले सप्ताह एसडीएम विदुषी सिंह ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी, लेकिन कई महत्वपूर्ण तथ्य अधूरे मिलने पर डीएम ने खुद पुलिस जांच का आदेश दिया।

एसडीएम ने बताया कि सत्यापनकर्ताओं के नाम उपलब्ध नहीं हो सके, क्योंकि बीडीओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आवश्यक सहयोग नहीं किया। हालांकि, फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में शामिल बिचौलियों के नाम रिपोर्ट में दर्ज हैं।

डीएम ने कहा कि कमिश्नर के निर्देश पर विधवा पेंशन के एक अन्य मामले में भी एसपी दक्षिणी कार्रवाई कर चुके हैं। अब आंवला तहसील मामले में एसएसपी को एसआईटी गठित कर विस्तृत जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई