वक़्फ़ संपत्तियों का जल्द पंजीकरण कराएं: अहसन मियां की अपील

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

वक़्फ़ संपत्तियों का जल्द पंजीकरण कराएं: अहसन मियां की अपील

फिरोज खान/यूपी हेड

बरेली। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन और तहरीक तहफ़्फ़ुज़-ए-सुन्नियत (टीटीएस) के आलमी सदर बदरुश्शरिया मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने वक़्फ़ संपत्तियों के ज़िम्मेदारों से अपील की है कि मस्जिद, दरगाह, खानकाह, कब्रिस्तान, मदरसा और मकतब सहित सभी वक़्फ़ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर समय से दर्ज करा दें।

अहसन मियां ने कहा कि सरकार द्वारा वक़्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है, इसलिए जो मुतावल्ली या ज़िम्मेदार अब तक अपनी संपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं, वे 5 दिसंबर 2025 से पहले पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि वक़्फ़ संपत्तियां हमारे बुजुर्गों की निशानी हैं और उनकी हिफ़ाज़त हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि यदि किसी मुतावल्ली को पंजीकरण में कोई दिक्कत आती है तो टीटीएस के ज़िम्मेदार—
फ़ैज़ मंसूरी (9897070701),
इशरत नूरी (7906478223),
आलेनबी (9927270800)
या दरगाह स्थित टीटीएस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 23 नवंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दरगाह मुख्यालय पर उम्मीद पोर्टल सहायता कैंप लगाया जाएगा, जहां टीटीएस के वालंटियर्स वक़्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण में मदद करेंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई