सामूहिक विवाह: आज और कल बरेली में एक दूजे के होंगे 1,016 जोड़े

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सामूहिक विवाह: आज और कल बरेली में एक दूजे के होंगे 1,016 जोड़े

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

10 बायोमैट्रिक सेंटरों पर होगी लाभार्थियों की पहचान

बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरेली कॉलेज मैदान में 27 और 28 नवंबर को विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कुल 1,016 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम अविनाश सिंह सहित अधिकारियों ने स्थल पर जाकर पंडाल, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, भोजन, परिवहन, पंजीकरण और बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया है।

तैयारियां पूरी – दो दिनों में बंधेंगे 1,016 जोड़े

समाज कल्याण विभाग के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर मंच सज्जा, पंडाल, वर–वधू विश्राम कक्ष, भोजन, फोटोग्राफी व सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप दे दी गई हैं।

दो दिनों में विवाह होने वाले जोड़ों का जिला–वार व तिथि–वार विवरण इस प्रकार है—

कुल पंजीकृत जोड़े (ग्रामीण + शहरी)

रूरल (ग्रामीण) : 826 जोड़े

अर्बन (शहरी) : 190 जोड़े

ग्रैंड टोटल : 1,016 जोड़े

धर्म आधारित कुल आंकड़े

श्रेणी हिंदू मुस्लिम कुल

रूरल 665 161 826
अर्बन 90 100 190
टोटल 755 261 1,016

27 नवंबर को विवाह होने वाले जोड़े – कुल 469

रूरल क्षेत्र (372 जोड़े)

हिंदू – 314

मुस्लिम – 60

अर्बन क्षेत्र (97 जोड़े)

हिंदू – 58

मुस्लिम – 37

कुल – 372 हिंदू + 97 मुस्लिम = 469 जोड़े

28 नवंबर को विवाह होने वाले जोड़े – कुल 547

रूरल क्षेत्र (351 हिंदू + 101 मुस्लिम)

कुल 452 जोड़े

अर्बन क्षेत्र (32 हिंदू + 63 मुस्लिम)

कुल 95 जोड़े

कुल – 383 हिंदू + 164 मुस्लिम = 547 जोड़े

तहसीलवार विवाह संख्या (27 नवंबर)

भूटा – 72

फरीदपुर – 36

नवाबगंज – 72

भोजीपुरा – 60

बिथरी चैनपुर – 37

कियारा – 36

फतेहगंज पूर्वी – 11

सैदपुरा – 14

सैंथल – 50

बरेली – 24

बरेली कैंट – 1

धौरा टांडा – 11

रिठौरा – 5

तिरिया निसामत खां – 1

28 नवंबर की प्रमुख तहसीलवार संख्या

आंवला – 54

मझगवां – 33

रामनगर – 34

बहेड़ी – 82

रिछा – 54

शेरगढ़ – 73

फतेहगंज पश्चिमी – 64

देवरनियां – 11

शाही – 5

अन्य – 147

विशेष सुविधाएं और व्यवस्था

इस भव्य आयोजन में प्रत्येक दूल्हा–दुल्हन को विभाग द्वारा—

सोने–चांदी के आभूषण

गृहस्थी सामग्री

उपहार किट

मुख्यमंत्री कन्या विवाह अनुदान योजना का चेक

प्रदान किया जाएगा।

वरमाला मंच, फोटो–वीडियोग्राफी, विश्राम कक्ष, संगीत कार्यक्रम और भोजन की व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।

पहली बार 10 बायोमैट्रिक सेंटर – कड़ी सुरक्षा

विवाह में किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने और लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए 10 बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन सेंटर बनाए गए हैं।

सभी लाभार्थियों को केंद्रों पर बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

दस्तावेजों की पूरी जांच कर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं और बिना बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन किसी को भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई