
सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में तीन दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 16 स्कूलों की टीमें मैदान में उतरीं
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में शुक्रवार को तीन दिवसीय श्री करन सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज़ हुआ। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल आयोजनों की दिशा में मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका श्रीमती राधा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस प्रतियोगिता में सीबीएसई से सम्बद्ध बरेली जिले के 16 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
अंडर-19 मुकाबलों में जोरदार प्रदर्शन
पहला मैच अंडर-19 वर्ग में हार्टमैन स्कूल और एयरफोर्स स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें हार्टमैन स्कूल ने 3-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला बिशप दोहना स्कूल और बिशप चाइल्डकेयर स्कूल के बीच हुआ, जिसमें बिशप दोहना स्कूल 2-0 से विजयी रहा।
तीसरे मुकाबले में जीडी गोयंका स्कूल और केपीएस स्कूल के खिलाड़ी आमने-सामने थे। इसमें केपीएस स्कूल ने 2-0 से शानदार जीत हासिल की।
अंडर-14 वर्ग में रोमांच चरम पर
अंडर-14 श्रेणी में मानसस्थली स्कूल ने अल्मा मेटर स्कूल को 3-0 से हराया।
जेबीएस और केपीएस स्कूल के बीच हुए मुकाबले में केपीएस ने 1-0 से जीत दर्ज की।
गुरुवार का एक रोमांचक मैच जीडी गोयंका और सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की।
अंडर-14 में जीआरएम स्कूल और हार्टमैन स्कूल के बीच मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक गया, जिसमें जीआरएम स्कूल 2-0 से विजयी रहा।
खिलाड़ियों का जोश और उत्साह बना आकर्षण
सभी टीमों के युवा खिलाड़ियों ने अपने उम्दा खेल कौशल से दर्शकों का मनोरंजन किया और ट्रॉफी जीतने की अपनी प्रबल इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनके खेल में अनुशासन, टीमवर्क और ऊर्जा स्पष्ट दिखाई दी।
“ऐसे आयोजन बच्चों को बड़े मंचों तक पहुँचाते हैं” डायरेक्टर निर्भय बेनीवाल
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री निर्भय बेनीवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे टूर्नामेंट बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कल सुबह 8 बजे से शुरू होंगे सभी वर्गों के मुकाबले
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के सभी वर्गों के मैच कल सुबह 8 बजे से खेले जाएंगे।
डॉ. उर्मिला वाजपेयी,
प्रधानाचार्या, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल


