चुनाव आयोग ने SIR फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाई:

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चुनाव आयोग ने SIR फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाई:

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

यूपी में दबाव झेल रहे BLO को बड़ी राहत, अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म

काम के बोझ से यूपी में 7 BLO की मौत; सियासत गरमाई, आयोग ने बढ़ाई सैलरी सुपरवाइजर को भी बढ़ा भुगतान

चुनाव आयोग ने SIR (सर्च, आइडेंटिफिकेशन एंड रिमूवल) फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 दिन और बढ़ा दी है। अब कर्मचारी 11 दिसंबर 2025 तक SIR फॉर्म जमा कर सकेंगे। आयोग ने इस संबंध में सभी राज्यों को निर्देश भेज दिए हैं।

बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में SIR को लेकर बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) भारी दबाव में काम कर रहे थे। कर्मचारी संगठनों ने भी समय बढ़ाने की मांग उठाई थी। काम के इसी दबाव का असर यह रहा कि प्रदेश में अब तक 7 BLO की मौत हो चुकी है—जिनमें 3 सुसाइड और 4 हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज से हुई हैं।

फतेहपुर, गोंडा और मुरादाबाद में जिन BLO ने आत्महत्या की, उनके परिजनों ने काम के बोझ को ही कारण बताया है। रविवार को मुरादाबाद में एक शिक्षक व BLO सर्वेश सिंह ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि अगर समय मिलता तो वह SIR का लक्ष्य पूरा कर लेता। वहीं बिजनौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोभा रानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी तेज हो गई है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया को “भाजपा की साजिश” और “लोकतंत्र पर हमला” बताया है। इसके जवाब में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि “फर्जी वोट कटेंगे तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी, इसलिए वे बेतुकी बातें कर रहे हैं।”

इधर श्रावस्ती में SIR कार्य पूरा कराने के लिए रविवार (30 नवंबर) की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। BSA अजय गुप्ता ने आदेश देकर रविवार को स्कूल खोलने और BLO से फॉर्म भरवाने के निर्देश जारी किए।

इस बीच चुनाव आयोग ने BLO का मानदेय भी बढ़ा दिया है। बूथ लेवल ऑफिसर्स को दिया जाने वाला सालाना भुगतान 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपए कर दिया गया है। वहीं वोटर लिस्ट तैयार करने व संशोधन से जुड़े BLO सुपरवाइजर की राशि 12000 से बढ़ाकर 18000 रुपए कर दी गई है। यह राशि संबंधित कर्मचारी को उसकी नियमित सैलरी के अलावा अलग से दी जाएगी।

नए आदेशों के बाद उम्मीद है कि BLO को काम पूरा करने में राहत मिलेगी और SIR प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई