Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बरेली में नई टीम का ऐलान...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बरेली में नई टीम का ऐलान किया, जितेंद्र रस्तोगी बने जिला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बरेली में नई टीम का ऐलान किया, जितेंद्र रस्तोगी बने जिला अध्यक्ष

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली,यूपी जैसे लगभग 30 करोड़ की आबादी वाले विशाल राज्य में आज भी बड़ी संख्या में लोग स्वरोजगार और छोटे व्यापार पर निर्भर हैं। व्यापारियों की समस्याओं और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) ने बरेली जिले की नई टीम की घोषणा की है।

प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेशभर की समीक्षा चल रही है। इसी क्रम में जब बरेली जिले का मूल्यांकन किया गया तो पाया गया कि जिले में व्यापार मंडल की 30 से अधिक इकाइयां सक्रिय हैं और अब संगठन को नई दिशा तथा नेतृत्व की आवश्यकता है।

इसी मंथन के बाद संगठन ने बरेली की कमान ऊर्जावान व हमेशा व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले जितेंद्र रस्तोगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिले के प्रभारी गोपेश अग्रवाल और चेयरमैन विपिन गुप्ता पूर्ववत अपने पद पर बने रहेंगे।

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि जिले के बड़े आकार को देखते हुए पूर्व महामंत्री प्रकाश आयलानी के साथ-साथ संदीप अग्रवाल मिंटू को भी महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष का दायित्व राजीव अग्रवाल संभालेंगे।

प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने बताया कि नई टीम के गठन के साथ संगठन पुनः अपने सक्रिय स्वरूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों, विशेषकर जीएसटी विभाग, में व्यापारी वर्ग का शोषण बढ़ा है और अधिकारी शिकायतों को अनसुना कर रहे हैं।
व्यापार मंडल 12 दिसंबर को शासन से इस मुद्दे पर वार्ता करेगा। चांदना ने कहा कि बेलगाम अधिकारियों की वजह से व्यापारी वर्ग परेशान है और सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।

जल्द होगा बड़ा जिला स्तरीय आयोजन

व्यापार मंडल ने घोषणा की कि शीघ्र ही एक विशाल जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 2000 पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में नए सदस्यों को निम्न जिम्मेदारियां दी गईं:

नियुक्त पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष:अजय अग्रवाल एडवोकेट, जय नारायण गुप्ता, अर्जुन अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विनोद रस्तोगी, राम किशोर शर्मा

उपाध्यक्ष:अमित गोयल, आलोक अग्रवाल, गणेश सावंत, अनिल सैनी, अनूप गोयल, दीपेंद्र वर्मा सर्राफ

वरिष्ठ मंत्री:संजीव रस्तोगी मुक्की (पार्षद), नीरज वैश्य (पार्षद), अतुल अग्रवाल, प्रदीप रुहेला, मन प्रकाश गुप्ता, ओम बाबू वैश्य सर्राफ

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सर्राफ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

दर्शन लाल भाटिया (महानगर चेयरमैन), अंजनी गुप्ता (प्रदेश मंत्री), गिरधारी देवनानी, श्याम मिठवानी, शिरीष गुप्ता, ईशान सक्सेना, विपिन गुप्ता, गोपेश अग्रवाल, सगैश खटवानी आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments