Sunday, August 2, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedयूपीकॉन-2025 में बरेली का परचम लहराया: डॉ. लईक अहमद अंसारी को मिला...

यूपीकॉन-2025 में बरेली का परचम लहराया: डॉ. लईक अहमद अंसारी को मिला प्रतिष्ठित सम्मान,

यूपीकॉन-2025 में बरेली का परचम लहराया: डॉ. लईक अहमद अंसारी को मिला प्रतिष्ठित सम्मान,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

आईएमए बरेली बनी प्रदेश की नंबर-1 शाखा

बरेली/लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तर प्रदेश के वार्षिक राज्य सम्मेलन यूपीकॉन-2025 में इस वर्ष बरेली ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जिला अस्पताल के एसीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी को मुख्य मंच से प्रतिष्ठित डॉ. नैम हमीद फॉस्टरिंग फ्रैटरनिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलते ही सभागार तालियों से गूंज उठा और कैमरों की फ्लैश थमने का नाम नहीं ले रही थीं।

सम्मेलन में बरेली का दमदार प्रदर्शन

लखनऊ में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में बरेली की उपस्थिति इतनी प्रभावशाली रही कि अन्य जिले आश्चर्यचकित रह गए। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं के लिए चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल और सचिव डॉ. विमल भारद्वाज को भी मंच से विशेष प्रशंसा मिली।

आईएमए बरेली को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ का ताज इस वर्ष आईएमए बरेली शाखा ने सूबे की सभी इकाइयों को पछाड़ते हुए कई महत्वपूर्ण खिताब अपने नाम किए आईएमए बरेली प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शाखा

डॉ. आर.के. सिंह बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ लोकल ब्रांच इन यूपी

सदस्य वृद्धि में बरेली नंबर-1

डॉ. सुदीप सरन साइंटिफिक एक्टिविटीज में उत्कृष्ट योगदान

डॉ. लईक अहमद अंसारी सामुदायिक सेवा में विशेष सम्मान

इन उपलब्धियों ने बरेली की मेडिकल बिरादरी को सीधे राज्य की शीर्ष श्रेणी में पहुंचा दिया।

“यह सम्मान पूरे बरेली की जीत है” डॉ. लईक

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. लईक अहमद अंसारी ने कहा “यह सिर्फ मेरा नहीं, बरेली के हर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी के समर्पण की जीत है। मरीजों की सेवा ही हमारी असली पहचान है।”

उनके शब्दों ने सभागार में एक नई ऊर्जा पैदा कर दी।

नई प्रदेश कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार शाम को आयोजित विशेष समारोह में नई आईएमए प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ

डॉ. पी.के. श्रीवास्तव ने डॉ. राजीव गोयल को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा

संरक्षक डॉ. शरद अग्रवाल ने नई टीम को शपथ दिलाई इसी मौके पर आईएमए की स्मारिका का भव्य विमोचन किया गया

वैज्ञानिक सत्र में मेदांता गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक भारद्वाज और डॉ. अमित मिस्त्री ने नवीनतम चिकित्सा तकनीकों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए।

हर मंच पर चमके बरेली के डॉक्टर सम्मेलन में बरेली से बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे

डॉ. सुदीप सरन, डॉ. विमल भारद्वाज,
डॉ. रवि मेहरा, डॉ. अंशु अग्रवाल,
डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. पुनीत सोंधी,
डॉ. रितु राजीव, डॉ. शालिनी माहेश्वरी आदि।

पूरे कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी चर्चा का केंद्र बने रहे और बरेली की टीम सुर्खियों में छाई रही।

सोशल मीडिया पर बरेली की धूम सम्मान घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए लिखा “बरेली के डॉक्टर्स ही असली हीरो!
मेहनत और एकजुटता ने रचा इतिहास

यूपीकॉन-2025 ने साबित कर दिया कि अगर समर्पण, टीमवर्क और सेवा की भावना हो, तो बरेली हर मंच पर नंबर-1 बनकर उभरता है। इस बार बरेली ने न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि प्रदेश स्तर पर नया इतिहास भी रच दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments