घोसी समाज ने किया लिहाफ वितरण: 400 जरूरतमंदों को मिली गर्माहट,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घोसी समाज ने किया लिहाफ वितरण: 400 जरूरतमंदों को मिली गर्माहट,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

अब खुले आसमान के नीचे सोने वालों तक पहुंचेगी टीम

बरेली। भीषण सर्दी की दस्तक के साथ ही घोसी समाज ने मानवता और सेवा का परिचय देते हुए रविवार को जरूरतमंदों को लिहाफ वितरित किए। समाज की ओर से कुल 400 लिहाफ बांटे गए। यह वितरण हर वर्ष सर्दियों की शुरुआत में किया जाता है, ताकि गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

लिहाफ वितरण कार्यक्रम के दौरान जमाल घोसी ने बताया कि समाज की ओर से यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसके लिए पहले से ही जरूरतमंद लोगों की लिस्ट तैयार की जाती है और पर्चियों के आधार पर नए लिहाफ बनवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय के लोग शामिल होते हैं और सबको समान रूप से लाभ दिया जाता है।

वहीं, इरफान घोसी ने बताया कि समाज का यह अभियान यहीं खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जो रात में खुले आसमान के नीचे सोते हैं और कड़ाके की ठंड में बहुत परेशान होते हैं। इसलिए घोसी समाज की टीम रात में शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर बेघर और असहाय लोगों को लिहाफ वितरित करेगी। इसका उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद को ठंड से बचाना और उन्हें राहत उपलब्ध कराना है।

इस मोके पर कमालउद्दीन, मोहम्मद अली, शमसु, अजीज पहलवान, ईमान और सद्दाम सहित समाज के कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूरे आयोजन को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक गर्माहट पहुंचाने की इस पहल को आगे बढ़ाया।

घोसी समाज की यह सेवा पहल सर्दी के मौसम में गरीबों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई