SIR फार्म अपलोड करते वक्त बेहोश होकर गिरी महिला, आईसीयू में भर्ती; ब्रेन हेमरेज की आशंका

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

SIR फार्म अपलोड करते वक्त बेहोश होकर गिरी महिला, आईसीयू में भर्ती; ब्रेन हेमरेज की आशंका

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

मुरादाबाद में रविवार दोपहर एक महिला आभा सोलोमन अचानक अपने कमरे में बेहोश मिलीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया है। शुरुआती जांच में ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई गई है।

चर्च न जाकर मोबाइल पर कर रही थीं SIR फार्म डिजिटलाइजेशन का काम

आभा के बेटे शहालोम ने बताया कि रविवार को पूरा परिवार चर्च गया था, लेकिन उनकी मां ने कहा कि उन्हें SIR फार्म डिजिटलाइजेशन का काम पूरा करना है, इसलिए वह घर पर ही रहेंगी। वह अपने कमरे में मोबाइल पर फॉर्म अपलोड कर रही थीं।

कमरे में बेहोश मिलीं आभा

परिवार के चर्च से लौटने पर आभा की बहन ने उन्हें दवा देने की कोशिश की, क्योंकि आभा को बीपी की पुरानी समस्या थी और वह रोज दवा लेती थीं।

लेकिन कई बार आवाज देने और हिलाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजन घबरा गए।

इसके बाद उन्हें तुरंत कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

वेंटिलेटर पर शिफ्ट, बीपी बहुत कम मिला

शहालोम पानीपत से मुरादाबाद पहुंचे और बताया कि डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका में दवाएं शुरू कर दी हैं।

डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि आभा का बीपी अत्यंत कम हो गया था, जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा।

उनकी गंभीर हालत को देखते हुए देर रात वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया।

परिवार ने SIR फार्म को घटना से जोड़ने से किया इनकार

परिवार ने साफ कहा कि इस घटना का SIR फॉर्म या डिजिटलाइजेशन कार्य से कोई लेना-देना नहीं है।
शहालोम ने बताया “मां पहले से बीमार रहती थीं। उनका इलाज चल रहा था और आज भी डॉक्टर से दिखाना था।”

अस्पताल में हालत नाजुक, परिजन की दुआएं जारी

आभा सोलोमन की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। परिवार व परिचित उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई