पुलिस के लिए चुनौती शेरगढ़ में फिल्मी स्टाइल में लूट: सराफा कारोबारी से 8 लाख की लूट,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पुलिस के लिए चुनौती शेरगढ़ में फिल्मी स्टाइल में लूट: सराफा कारोबारी से 8 लाख की लूट,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बदमाशों ने किया हवाई फायर और हुए फरार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे बेखौफ बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर धावा बोलते हुए करीब 8 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। वारदात फिल्मी अंदाज़ में हुई, जहाँ दो बाइकों पर सवार करीब छह बदमाशों ने कारोबारी को घेरकर मारपीट और फायरिंग करते हुए जेवरात से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में भारी दहशत है।

कैसे हुई वारदात?

शाही निवासी सुभाष रस्तोगी, नगरिया बाजार स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान बंद करके रोज की तरह घर जा रहे थे। जब वह शेरगढ़ कस्बे में पहुंचे, तभी बदमाश उनकी बाइक को ओवरटेक करके अचानक सामने आ गए। बाइक रुकते ही दो बदमाश उन पर टूट पड़े और बैग छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने बंदूक की बट से सिर और कंधे पर कई वार किए, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान पीछे खड़े अन्य बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।

दो हवाई फायर, आसपास दहशत

पीड़ित के अनुसार, भागने से पहले बदमाशों ने दो हवाई फायर किए ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश हाईवे की ओर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।

क्या-क्या ले गए बदमाश? पीड़ित सुभाष के बैग में मौजूद था 4.5 किलो चांदी 30 ग्राम सोने के जेवर ₹27,000 नकद सामान की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है। व्यापार संगठन ने पुलिस से रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और हाईवे पर सक्रिय लुटेरों पर नकेल कसने की मांग की है।

पुलिस की जांच तेज – दो टीमें गठित

घटना की जानकारी मिलते ही SSP अनुराग आर्य ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों को तैनात किया है। पुलिस हाईवे और बाजार क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाल रही है। SSP ने कहा है कि जल्द ही गिरोह की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई