डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सादगी से युवा लें प्रेरणा: विधायक संजीव अग्रवाल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सादगी से युवा लें प्रेरणा: विधायक संजीव अग्रवाल

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की युवा, महिला व करगैना इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बरेली/अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 बरेली की महानगर युवा इकाई, महानगर महिला इकाई एवं करगैना इकाई के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने युवाओं को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण था और वे एक गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे—युवा पीढ़ी को ऐसे आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

समारोह में महासभा ने सुंदरम सक्सेना गोलू को महानगर युवा अध्यक्ष, बबिता रेकड़ीवाल को महानगर महिला अध्यक्ष और राजेश सक्सेना (पुन्नू ज्वैलर्स) को करगैना इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब ने दहेज प्रथा के विरुद्ध समाज को मजबूत संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देना चाहिए। जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि जिन्हें नशे की लत है, उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में डॉ. विकास वर्मा, डॉ. पवन सक्सेना, अनिल सक्सेना एडवोकेट, डॉ. सुबोध अस्थाना, शिव कुमार बरतरिया, सुंदरम सक्सेना गोलू, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, सचिन कंचन, अविनाश सक्सेना, अनूप सक्सेना, शांतनु सक्सेना, अमन सक्सेना, आशीष सक्सेना, रविन्द्र सक्सेना रवि, ईशान सक्सेना इशू, विकास सक्सेना नीटू, शक्ति मंगलम, जतिन सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, किरन सक्सेना, रचना सक्सेना, नीता सक्सेना, प्रीति कमठान, रुचि अस्थाना सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश सक्सेना कातिब ने की और सफल संचालन अश्विनी कमठान द्वारा किया गया।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई