साक्षी मिश्रा ने D.I.G. बरेली को दी प्रार्थना कुख्यात अपराधी सुपिन शुक्ला व सहयोगियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साक्षी मिश्रा ने D.I.G. बरेली को दी प्रार्थना कुख्यात अपराधी सुपिन शुक्ला व सहयोगियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली साक्षी मिश्रा ने एक बार फिर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा जताया है। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को दिए गए प्रार्थना पत्र में साक्षी ने कुख्यात अपराधी सुमित उर्फ सुपिन शुक्ला, रुद्रपुर निवासी अभिषेक और अपने ससुर हरीश कुमार पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

साक्षी का विवाह वर्ष 2019 में अजितेश कुमार से हुआ था। प्रार्थना पत्र के अनुसार अंतरजातीय विवाह होने के कारण कई लोग उनसे रंजिश मानते हैं। साक्षी ने बताया कि उनके ससुर और कुछ अन्य लोग कुख्यात अपराधी सुपिन शुक्ला के संपर्क में हैं, जिसके खिलाफ हरदोई जिले के बिलग्राम थाने में हत्या, बलवा, धमकी और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

साक्षी का आरोप है कि सुपिन शुक्ला ने सोशल मीडिया पर उनसे रेप करने और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी। इसी मामले में उनके पति ने बिलग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसकी चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। इसी रंजिश के चलते सुपिन और उसके गुर्गे बार-बार बरेली आते रहे हैं, जिनकी लोकेशन की तस्दीक मोबाइल रिकॉर्ड से की जा सकती है।

साक्षी ने यह भी कहा कि ससुर हरीश कुमार, सुपिन शुक्ला के साथ मिलकर सुरक्षा हटवाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि बाद में उनकी हत्या करवाई जा सके। वहीं रुद्रपुर निवासी अभिषेक द्वारा भी शूटर्स से हत्या कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है, जिसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है।

साक्षी मिश्रा ने पूरे मामले की गंभीर जांच, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि भविष्य में उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए हरीश कुमार नायक और उनके कुख्यात साथी ही जिम्मेदार होंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई