कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा: महिला को लेकर दो युवकों में विवाद, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा: महिला को लेकर दो युवकों में विवाद, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को लेकर दो युवकों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और एक युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।

पुलिस के अनुसार लगभग एक माह पहले महिला की मुलाकात एक युवक से हुई थी। महिला ने अपनी और अपनी दो मासूम बेटियों के सुरक्षित भविष्य की चिंता जाहिर की, जिसके बाद दोनों की आपसी सहमति से विवाह हो गया। शुक्रवार को महिला, उसका पति और उसकी मां किसी काम से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

इसी दौरान महिला का गांव का एक रिश्तेदार वहां आ गया। आरोप है कि उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ चले, अन्यथा वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और हंगामे तक पहुंच गया, जिसके बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

महिला का कहना है कि उसका पहला विवाह ऐसे व्यक्ति से हुआ था जो उसे प्रताड़ित करता था। अपनी सुरक्षा और बच्चों के भविष्य के लिए उसने वहां से निकलकर पुनर्विवाह किया। वहीं आरोपी रिश्तेदार का दावा है कि महिला के परिवार ने उससे पहले बातचीत की थी और शादी की जानकारी उसे बाद में दी गई, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई