आदेश यादव बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव 

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आदेश यादव बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव

 

 

रिपोर्ट – सत्य प्रकाश

अखिलेश यादव ने जताया भरोसा 

बरेली। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपने-अपने तरीके से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार करनी है। सभी पार्टियों अपने-अपने पार्टी एजेंडे को लेकर मैदान में उतर चुकी है।

समाजवादी पार्टी की बात करें तो विपक्ष में मजबूत स्थिति में माने जाने वाली पार्टी कई बार सत्ता में आ चुकी है। पार्टी लगातार कोशिश कर रही है कि 2027 में अच्छा प्रदर्शन करें इसी कड़ी को लेकर पार्टी ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने काम शुरू कर दिया है।

बरेली के तेज तर्रार युवा प्रधान आदेश यादव जो लगातार दूसरी बार प्रधान है और बरेली की राजनीति में एक अलग पकड़ रखने वाले हैं।

आदेश यादव बरेली में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे वीरपाल सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। वीरपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में एक अलग पहचान है वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव है।

आदेश यादव ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे पूरी तरह निभाऊंगा और पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ूंगा।

आदेश यादव का कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया आदेश यादव के समर्थकों में खुशी की लहर है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई