महेंद्र नगर के फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 1 महिला सहित 6 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद
रिपोर्ट – राजेश सिंह
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के लिए गठित मिशन शक्ति टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोहरा रोड स्थित महेंद्र नगर फेस-02 की एक पॉश कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने किराये के फ्लैट पर दबिश देकर 5 पुरुषों और 1 महिला को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय सूचना मिली थी कि महेंद्र नगर कॉलोनी के एक फ्लैट में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। कॉलोनीवासियों ने भी बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही को लेकर नाराजगी जताई थी। सूचना से क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बारादरी और मिशन शक्ति टीम की संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम ने जब संबंधित फ्लैट पर छापा मारा तो मौके से एक महिला और पांच पुरुष अर्धनग्न अवस्था में मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला द्वारा रेट तय कर युवकों को फ्लैट पर बुलाया गया था। मामले में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की तहरीर पर थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित पुत्र ओमकार निवासी बिचपुरी थाना बिथरी चैनपुर, सोनू पुत्र मिश्रयार निवासी डेलापीर थाना इज्जतनगर, बसंत पुत्र शेर सिंह उर्फ भेरा निवासी राजेंद्र नगर स्टेडियम रोड बारादरी, अभय विक्रम पुत्र ऋषिपाल निवासी मिथलापुर कॉलोनी थाना इज्जतनगर, सुधांशु पुत्र रूपकिशोर निवासी काकरटोला थाना बारादरी तथा एक महिला शामिल है। पुलिस के मुताबिक रोहित का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है, जिस पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे महिला को पहले से जानते थे और पूर्व में भी पैसे देकर पार्टी व मौज-मस्ती कर चुके हैं। इसी क्रम में इस बार महिला द्वारा बताए गए फ्लैट पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 कंडोम, 4 फटे कंडोम रैपर, 6 मैनफोर्स 100 एमजी सेक्सवर्धक गोलियां, पेट्रोलियम जेली, मॉइस्चराइजर, 6 स्मार्ट फोन और 4100 रुपये नकद बरामद किए।
इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बारादरी धनंजय कुमार पाण्डेय, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक रीतू राठी, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्र, कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी, अंकुर कुमार और महिला कांस्टेबल मोनी शामिल रहीं।


