लखनऊ में सपा विधानमंडल दल की बैठक, अखिलेश यादव की मौजूदगी में अहम मंथन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लखनऊ में सपा विधानमंडल दल की बैठक, अखिलेश यादव की मौजूदगी में अहम मंथन

भास्कर न्यूज24/न्यूज एजेंसी 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) विधानमंडल दल की बैठक आज लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश में बढ़ते कोडीन सिरप, SIR समेत कई ज्वलंत मुद्दों को सदन में जोरदार ढंग से उठाने पर सहमति बनी। अखिलेश यादव ने सभी विधायकों को शीतकालीन सत्र के दौरान पूरी तैयारी के साथ सरकार को घेरने के निर्देश दिए।

 

अखिलेश यादव ने विधायकों से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाया जाए और सदन के भीतर सपा की आवाज मजबूती से रखी जाए। बैठक में विधायकों की भूमिका, सवालों की सूची और सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई