औरैया में सनसनीखेज खुलासा: खुद को गोली मरवाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले दो आरोपी अवैध असलहे संग गिरफ्तार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

औरैया में सनसनीखेज खुलासा: खुद को गोली मरवाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले दो आरोपी अवैध असलहे संग गिरफ्त

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।औरैया पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का सफल अनावरण करते हुए उस साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें अभियुक्तों ने अपने ही साथी से खुद को गोली मरवाकर विपक्षियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। थाना अछल्दा, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को ग्राम वैसोली के पास शिवम उर्फ मनू चौहान के गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल को तत्काल सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया, जहां उसने अमन, विकास, हर्षित और सौरभ पर गोली मारने का आरोप लगाया। इस आधार पर थाना अछल्दा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान 19 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम दिलीपपुर रेलवे अंडरपास के नीचे से नौनिहाल उर्फ नीटू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बाद में दूसरे अभियुक्त शिवम उर्फ मनू चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्त, जेल में बंद मोनू चौहान के समर्थक थे। मोनू चौहान के कहने पर उन्होंने समझौते का दबाव बनाने के लिए खुद को गोली मरवाने की साजिश रची और निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

 

पुलिस ने बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई