एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस का रिकॉर्ड: एक माह में 2314 लंबित आपराधिक मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस का रिकॉर्ड: एक माह में 2314 लंबित आपराधिक मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के कुशल, सख्त और दूरदर्शी नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने प्रदेश स्तर पर मिसाल कायम की है। एक माह के विशेष अभियान के तहत पुलिस स्तर पर लंबित 2314 आपराधिक मामलों के आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट माननीय न्यायालयों में दाखिल कराए गए, जिससे जनपद में लंबित रिपोर्टों की संख्या शून्य पर पहुंच गई।

 

एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्यभार संभालते ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और स्पष्ट निर्देश जारी किए कि विवेचना पूर्ण मामलों को बिना देरी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। अभियान की स्वयं एसएसपी स्तर से नियमित समीक्षा और कड़ी मॉनिटरिंग की गई।

 

उत्तरी, नगर और दक्षिणी—तीनों पुलिस क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई। उत्तरी क्षेत्र में 1395, नगर क्षेत्र में 595 और दक्षिणी क्षेत्र में 324 मामलों का पूर्ण निस्तारण किया गया।

 

सर्किल और थानास्तर पर भी उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। बहेड़ी, हाईवे और नगर तृतीय सर्किल सहित कई थानों ने सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसएसपी अनुराग आर्य की स्पष्ट रणनीति, जवाबदेही और नियमित समीक्षा से पूरे महकमे में नई ऊर्जा आई है। इस अभियान से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने के साथ-साथ अपराधियों में कानून का भय भी मजबूत हुआ है।

 

 

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई