Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshजीजीआईसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली में ‘साथिया कॉर्नर’ का उद्घाटन एवं...

जीजीआईसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली में ‘साथिया कॉर्नर’ का उद्घाटन एवं किशोर स्वास्थ्य कुंजी का विमोचन

जीजीआईसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली में ‘साथिया कॉर्नर’ का उद्घाटन एवं किशोर स्वास्थ्य कुंजी का विमोचन

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश

बरेली। किशोरियों एवं युवाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी, परामर्श और सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जीजीआईसी (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज), बरेली में ‘साथिया कॉर्नर’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बरेली डॉ. विश्राम सिंह द्वारा फीता काटकर ‘साथिया कॉर्नर’ का शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आरकेएसके नोडल अधिकारी डॉ. पवन कापाही, जीजीआईसी बरेली की उप-प्रधानाचार्या सुश्री करुणा चौधरी तथा सेंटर फॉर नॉलेज एंड डेवलपमेंट (CKD) की टेक्निकल लीड सुश्री सुकृति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ‘किशोर स्वास्थ्य कुंजी’ का भी विमोचन किया गया, जिसके माध्यम से किशोर-किशोरियों को शारीरिक, मानसिक, पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी।

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ‘साथिया कॉर्नर’ किशोरियों के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय मंच होगा, जहां वे बिना झिझक अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों पर परामर्श प्राप्त कर सकेंगी। यह पहल राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के उद्देश्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी:

 

डॉ. विश्राम सिंह – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली

 

डॉ. पवन कापाही – अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आरकेएसके नोडल अधिकारी

 

सुश्री करुणा चौधरी – उप-प्रधानाचार्या, जीजीआईसी बरेली

 

डॉ. अमनजोत कौर – काउंसलर/शिक्षक

 

सुश्री श्वेता शर्मा – काउंसलर/शिक्षक

 

सुश्री संजू कश्यप – जिला समन्वयक, आरकेएसके

 

श्री कामेश्वर प्रसाद – जिला समन्वयक, CKD

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं CKD द्वारा इस पहल को सफल बनाने हेतु संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments