एसएसपी अनुराग आर्य की सख्ती से हिला सिस्टम, बरेली पुलिस ने एक माह में 2314 मुकदमों का किया निस्तारण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

एसएसपी अनुराग आर्य की सख्ती से हिला सिस्टम, बरेली पुलिस ने एक माह में 2314 मुकदमों का किया निस्तारण

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। बरसों से थानों और पेशी दफ्तरों की अलमारियों में धूल खा रहे मुकदमों पर आखिरकार बरेली पुलिस ने निर्णायक प्रहार कर दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए गए एक माह के विशेष अभियान में पुलिस ने 2314 आरोप पत्र और फाइनल रिपोर्टें अदालतों में दाखिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इस महाअभियान की कमान स्वयं एसएसपी अनुराग आर्य ने संभाली। हर स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग की गई—सुस्ती पर फटकार, तेजी पर तारीफ और लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई। नतीजा यह रहा कि वर्षों से लंबित फाइलों में जान आई, थानों में हलचल बढ़ी और अदालतों में चार्जशीट दाखिल होने का सिलसिला तेज हो गया।

ऐसे चला अभियान

जिले के उत्तरी क्षेत्र से सबसे ज्यादा 1395 मुकदमे अदालतों तक पहुंचे। नगर क्षेत्र से 595 केस दाखिल किए गए, जबकि दक्षिणी क्षेत्र से 324 मामलों का निस्तारण हुआ। इस तरह कुल 2314 मामलों में शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

सर्किलवार प्रदर्शन में बहेड़ी अव्वल

सर्किल स्तर पर सबसे शानदार प्रदर्शन बहेड़ी सर्किल का रहा, जहां 867 लंबित मुकदमे निपटाए गए। इसके बाद हाईवे सर्किल में 406 और नगर तृतीय सर्किल में 280 मामलों का सफल निस्तारण किया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में चला यह अभियान न सिर्फ अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, बल्कि इससे न्यायिक प्रक्रिया को भी तेज गति मिली है। पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है—अब लंबित मामलों के लिए कोई जगह नहीं, कार्रवाई हर हाल में समय पर

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई