Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshविवाहेत्तर संबंधों की आड़ में टूटा परिवार, पत्नी की हत्या का सनसनीखेज...

विवाहेत्तर संबंधों की आड़ में टूटा परिवार, पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

विवाहेत्तर संबंधों की आड़ में टूटा परिवार, पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

वाराणसी में लक्ष्मी मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति प्रदीप मिश्रा को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैलाई है, बल्कि वैवाहिक रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 19 दिसंबर की रात लक्ष्मी मिश्रा की हत्या की गई थी, जबकि 21 दिसंबर की सुबह उसका शव बरामद हुआ। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पति ने ही की थी।

गिरफ्तारी के बाद प्रदीप मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी “अच्छी महिला थी”, लेकिन पिछले करीब छह महीनों से उनके वैवाहिक जीवन में लगातार तनाव बना हुआ था। प्रदीप के अनुसार, लक्ष्मी बार-बार घर छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली जाती थी और कई दिनों तक वहीं रहती थी। विरोध करने पर वह उसी पर चिल्लाती थी।

प्रदीप ने बताया कि उसका एक बेटा है, इसी वजह से वह हर हाल में शादी को बचाने की कोशिश करता रहा। लेकिन 18 दिसंबर को लक्ष्मी अपने पार्टनर के साथ रहने के बाद घर लौटी थी। अगले ही दिन 19 दिसंबर को गुस्से और तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

* संवैधानिक अधिकारों की गलत व्याख्या और विवाहेत्तर संबंधों के नाम पर टूटते रिश्ते आज समाज को किस दिशा में ले जा रहे हैं—यह वाराणसी की यह घटना एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments