Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandअंकिता भंडारी हत्याकांड में नया सियासी भूचाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया सियासी भूचाल

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया सियासी भूचाल

 पूर्व BJP विधायक के ऑडियो ने खड़े किए बड़े सवाल

भास्कर न्यूज24/न्यूज़ एजेंसी 

देहरादून।18 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड में हुए बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में एक बार फिर सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। इस हत्याकांड में BJP नेता के पुत्र सहित तीन आरोपियों को हाल ही में सजा मिल चुकी है, लेकिन अब एक नए ऑडियो क्लिप ने पूरे मामले को दोबारा गरमा दिया है।

ज्वालापुर के पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित दूसरी पत्नी उर्मिला के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में सुरेश राठौर कथित तौर पर राज्यसभा सांसद और BJP के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लेते सुने जा रहे हैं।

ऑडियो में क्या दावा?

ऑडियो में सुरेश राठौर कहते हैं कि जिस रात अंकिता भंडारी की हत्या हुई, उस रात दुष्यंत कुमार गौतम उसी रिजॉर्ट में मौजूद थे, जहां यह वारदात हुई। बातचीत में यह भी कहा गया है कि अनैतिक संबंधों को लेकर विवाद हुआ था।

इतना ही नहीं, सुरेश राठौर यह दावा भी करते हैं कि एक BJP नेत्री के पास कुछ नेताओं के ऑडियो–वीडियो मौजूद हैं, जो कभी भी सामने आ सकते हैं।

जांच एजेंसियों पर सवाल

इस ऑडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर यह आरोप तेज हो गया है कि किसी VVIP को बचाने के लिए जांच एजेंसियों ने नाम दबा दिया। पहले भी विपक्ष इस केस में सत्तारूढ़ दल पर प्रभाव डालने के आरोप लगाता रहा है।

कांग्रेस का तीखा हमला

ऑडियो सामने आते ही कांग्रेस हमलावर हो गई है। पार्टी ने पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर आरोप सही हैं तो यह सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर मामला है।

उर्मिला अपने बयान पर कायम

वहीं, ऑडियो को लेकर उर्मिला अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने बातचीत को सही बताया है। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो गई है।

सियासी नारा फिर चर्चा में

“चाल, चरित्र और चेहरा… बीजेपी”

ऑडियो के साथ यह नारा एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में गूंजने लगा है।

अब बड़ा सवाल यही है—

क्या अंकिता भंडारी केस की फिर से जांच होगी, या यह मामला भी सियासी आरोप-प्रत्यारोप में दबकर रह जाएगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments