बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में रिठौरा में उमड़ा जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ ने किया लोकतांत्रिक प्रदर्शन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में रिठौरा में उमड़ा जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ ने किया लोकतांत्रिक प्रदर्शन

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

रिठौरा (बरेली)।

बांग्लादेश में एक निर्दोष हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में रिठौरा नगर में विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में जोरदार लेकिन पूरी तरह लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर की सड़कों पर प्रतीकात्मक रूप से बांग्लादेश का ध्वज अंकित किया गया, जिस पर आम नागरिकों ने चलकर अपना आक्रोश और विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और निर्दोष हिंदू की निर्मम हत्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी देश की आम जनता के खिलाफ नहीं, बल्कि मानवाधिकारों के हनन और धार्मिक उत्पीड़न के विरुद्ध है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पूज्य महाराज तुलसीदास जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद मनोज कश्यप, नगर अध्यक्ष पोशाकी साहू, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश कश्यप, सूरज कश्यप, विकास सक्सेना, राजीव कश्यप, सौरव कश्यप, महामंत्री विनोद कश्यप, संजीव कश्यप, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम गुप्ता, हरपाल कश्यप, हेमराज कश्यप सहित बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा इस जघन्य हत्या के दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई