रील बनाते वक्त मौत: निर्माणाधीन हाईवे पर पत्थर गिरने से रिछोला के फैजान की दर्दनाक मौत

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रील बनाते वक्त मौत: निर्माणाधीन हाईवे पर पत्थर गिरने से रिछोला के फैजान की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट/ राजेश सिंह 

बरेली। सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया। रिछोला निवासी फैजान की नवाबगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन हाईवे पर हुए हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई, जब फैजान अपने दोस्तों के साथ बिजोरिया रोड स्थित हाईवे निर्माण स्थल पर वीडियो शूट कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रील शूटिंग के दौरान ऊपर से अचानक भारी पत्थर गिर पड़े। एक पत्थर सीधे फैजान के सिर और शरीर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा इतना अचानक था कि साथ मौजूद दोस्त कुछ कर पाते, उससे पहले ही सब खत्म हो चुका था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों की भी पड़ताल की जा रही है।

मृतक फैजान रिछोला मजार के सामने “SRK” नाम से हेयर सैलून चलाता था। अपने मिलनसार स्वभाव और मेहनत के कारण वह इलाके में काफी लोकप्रिय था। उसकी असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता हाजी मेहदी हसन (सुल्तानपुर वाले) बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। परिजनों ने निर्माण स्थल पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह हादसा एक बार फिर निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई