Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshखबर चलने के बाद बैकफुट पर बरेली नगर निगम, त्रिवतीनाथ मंदिर को...

खबर चलने के बाद बैकफुट पर बरेली नगर निगम, त्रिवतीनाथ मंदिर को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण

खबर चलने के बाद बैकफुट पर बरेली नगर निगम, त्रिवतीनाथ मंदिर को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली

त्रिवतीनाथ मंदिर को नीलाम करने के नोटिस की खबरें मीडिया में चलने के बाद बरेली नगर निगम बैकफुट पर आ गया है। नगर निगम ने शुक्रवार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की और कहा कि नोटिस मंदिर को नहीं, बल्कि मंदिर परिसर में स्थित दुकानों और भारतीय स्टेट बैंक की बिल्डिंग को जारी किया गया था।

नगर निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि धार्मिक स्थल पर किसी प्रकार की करवाई नहीं की गई है। कर निर्धारण केवल धार्मिक स्थलों के परिसरों में स्थित व्यावसायिक दुकानों और भवनों पर ही किया गया है।

नगर आयुक्त संजीव मौर्य द्वारा जारी स्पष्टीकरण में यह भी बताया गया कि विदेश मंत्रालय (पासपोर्ट कार्यालय) के आवासीय/व्यावसायिक भवनों पर भी संपत्तिकर बकाया होने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं।

दरअसल, नगर निगम की ओर से जारी सूची में त्रिवतीनाथ मंदिर का नाम आने के बाद शहरभर में भारी रोष देखने को मिला। धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों ने इसे आस्था पर हमला बताते हुए कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद नगर निगम को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

नगर निगम ने अपने पत्र में यह भी दोहराया है कि मंदिर, मस्जिद या किसी भी धार्मिक स्थल को नीलाम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, बल्कि केवल बकायेदार व्यावसायिक संपत्तियों के खिलाफ ही नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

स्पष्टीकरण जारी होने के बाद फिलहाल माहौल कुछ शांत हुआ है, लेकिन नगर निगम की कार्यप्रणाली और संचार व्यवस्था पर सवाल अब भी बने हुए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments