पूर्व सांसद के होटल में ‘रहस्यमयी’ चोरी! कैश काउंटर से उड़े 4 लाख, उसी वक्त बंद मिले CCTV कैमरे**

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

पूर्व सांसद के होटल में ‘रहस्यमयी’ चोरी!

कैश काउंटर से उड़े 4 लाख, उसी वक्त बंद मिले CCTV कैमरे**

रिपोर्ट/ सत्य प्रकाश 

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित होटल डिप्लोमेट में चार लाख रुपये की चोरी ने पुलिस और होटल प्रबंधन—दोनों को सकते में डाल दिया है। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त नकदी गायब हुई, उसी समय होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को होटल के अकाउंट विभाग के लॉकर में लगभग साढ़े चार लाख रुपये रखे गए थे। लेकिन 25 जनवरी की शाम जब लॉकर खोला गया तो उसमें सिर्फ 50 हजार रुपये ही मौजूद थे। शेष रकम गायब देख होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

पहले अंदरूनी जांच, फिर पुलिस से शिकायत

नकदी गायब होने के बाद होटल प्रबंधन ने पहले अपने स्तर पर कर्मचारियों से पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद होटल निदेशक ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। कार्रवाई में देरी से नाराज़ होकर एसपी सिटी को भी पत्र भेजा गया, ताकि मामले में तेजी लाई जा सके।

CCTV बंद होने से गहराया शक

रविवार शाम पुलिस ने होटल पहुंचकर जांच शुरू की। घटना बिहारीपुर चौकी क्षेत्र की होने के बावजूद जांच की जिम्मेदारी मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर को सौंपी गई।

जांच के दौरान सामने आया कि नकदी गायब होने के समय कुछ देर के लिए CCTV कैमरे बंद थे। इसी दौरान एक कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधि सामने आने की बात कही जा रही है।

संदिग्ध कर्मचारी से पूछताछ जारी

पुलिस ने शक के आधार पर एक कर्मचारी को चौकी बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला अकाउंट विभाग से जुड़ा होने के कारण हर बिंदु को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई