मिथिलेश श्रीवास्तव बने आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख, प्रसार भारती ने सौंपी जिम्मेदारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मिथिलेश श्रीवास्तव बने आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख, प्रसार भारती ने सौंपी जिम्मेदारी

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। शहीदों की धरती बलिया जनपद के ग्राम लोहता, तहसील रसड़ा निवासी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी मिथिलेश श्रीवास्तव को प्रसार भारती द्वारा आकाशवाणी बरेली का कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से आकाशवाणी बरेली परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

मिथिलेश श्रीवास्तव ने हिंदी साहित्य एवं राजनीति विज्ञान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की और लोकमत, इंडिया न्यूज टीवी, जनता टीवी, फोकस टीवी, दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और न्यूज हेड के रूप में कार्य करते हुए अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया।

प्रसार भारती में 24 अप्रैल 2015 को प्रसारण अधिकारी के पद पर उनकी पहली तैनाती आकाशवाणी लखनऊ केंद्र में हुई, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नाटक, रूपक और अति विशिष्ट ओबी कवरेज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके बाद 1 सितंबर 2022 को उनका स्थानांतरण आकाशवाणी बरेली केंद्र में हुआ।

नवंबर 2025 में उन्हें कार्यक्रम अधिशासी के पद पर पदोन्नति मिली और अब उन्हें केंद्र का कार्यक्रम प्रमुख बनाए जाने से उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को नई पहचान मिली है। अपने गंभीर और विनम्र स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मिथिलेश श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर आकाशवाणी बरेली के सभी सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई