एसपी सिटी मानुष पारीक का मांझा अभियान: बरेली में चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कसा शिकंजा, बाकरगंज में छापेमारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

एसपी सिटी मानुष पारीक का मांझा अभियान: बरेली में चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कसा शिकंजा, बाकरगंज में छापेमारी

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेशभर में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक ने थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

एसपी सिटी मानुष पारीक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाजार क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उन दुकानदारों को चिन्हित किया जो चोरी-छिपे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहे थे। एसपी सिटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे दुकानदारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के दौरान ASP सोनाली मिश्रा और थाना किला के इंस्पेक्टर सुभाष कुमार भी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है और इसकी बिक्री करने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।

सीएम योगी का सख्त संदेश

गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की मौत चाइनीज मांझे से हो गई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में दोषियों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जाए।

चाइनीज मांझा बना जान का दुश्मन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले एक साल में चाइनीज मांझे से कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद इसकी अवैध बिक्री जारी है। बरेली में चलाया गया यह अभियान इसी खतरे को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि चाइनीज मांझा आम जनता की जान के लिए गंभीर खतरा है और इसे बेचने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई