जनता दल सेक्युलर को मिला नया संगठनात्मक विस्तार, सोनू मौर्य सहित कई लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जनता दल सेक्युलर को मिला नया संगठनात्मक विस्तार, सोनू मौर्य सहित कई लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली

जनता दल सेक्युलर पार्टी के संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से जिले में संगठनात्मक विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति द्वारा जारी मनोनयन पत्र के तहत कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

इस क्रम में सोनू मौर्य, पिता केसरी लाल, निवासी मथुरापुर थाना सीबीगंज को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। वहीं संगठन के संचालन में रिंकू भाई को सक्रिय दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा पार्टी की गतिविधियों में सहयोग के लिए छत्रपाल, इसराइल खान, हरीश कुमार शर्मा (एडवोकेट) को भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ा गया है। कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यालय प्रभारी ईश्वर प्रसाद को दी गई है।

जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रीतम लाल, पंडित जी, मनमोहन, धनराज और श्याम सुंदर की भी सक्रिय भागीदारी रही।

जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे जनता दल सेक्युलर की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई